Breaking Kashi

6/recent/ticker-posts

मंत्री रविंद्र जायसवाल ने अजय राय को बताया हत्यारा , बोले - पता नहीं कितने घरों को उजाड़ा है

देश में कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड के साइड इफेक्ट को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मौत का सौदागर बताने वाले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ भाजपा नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के बयान पर पलटवार किया है। 

उन्होंने अजय राय को हत्यारा बताया, कहा कि अजय राय शुद्ध रूप से हत्यारा है, अमेठी और बनारस से सब भाग जाएंगे। गुंडा गुंडी की भाजपा में कोई जगह नहीं है। पहले विरोध किया फिर उसने खुद कोविड का टीका लगवाया है।

बुधवार को जनसंपर्क अभियान में निकले उप्र सरकार के राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने जनता से संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने I.N.D.I. गठबंधन पर कई सवाल खड़े किए। 

कहा कि कांग्रेस को अपनी हार पता है वह तो केवल जमानत बचाने के लिए चुनाव लड़ रही है। लोकतंत्र में चुनाव जरूरी है लेकिन जनता केवल नरेंद्र मोदी को पसंद करती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा लोगों को गुमराह कर रही है, कोरोना के दौरान ये नेता घर से नहीं निकलते थे और कोविड वैक्सीन का विरोध किया था। अब जनता को गुमराह कर रहे हैं। अजय राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दो बार चुनाव लड़ा है और दोनों बार मुंह की खाई है। 

चुनाव परिणाम में लाखों मतों के अंतर से निचले पायदान तक पहुंच गए। बनारस में कांग्रेस कहीं नहीं ठहर रही है, केवल उपस्थिति के लिए चुनाव लड़ रही है।

कांग्रेस बोली, माफी मांगे राज्यमंत्री रविंद्र 

मंत्री रविंद्र जायसवाल के बयान पर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विकास सिंह ने नाराजगी जताई है। उन्हेांने कहा कि राज्यमंत्री ने लोकसभा प्रत्याशी अजय राय पर अशोभनीय और अमर्यादित टिप्पणी की है, जो बर्दाश्त नहीं होगी। मंत्री रविंद्र जायसवाल माफी मांगे वरना कांग्रेस विधिक कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि जब मंत्री रविंद्र जायसवाल कोरोना महामारी में फरियादियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीट रहे थे तभी तब अजय राय रक्तदान कर रहे थे।